T20 Cricket World Cup Final: भारतीय टीम तूफान बेरिल के कारण टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद भी बारबाडोस में ही फंसी हुई है। टीम को सोमवार को यानी आज न्यूयॉर्क और फिर भारत के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से टीम का शेड्यूल बाधित हुआ है।

Advertisement

टीम का शेड्यूल पहले न्यूयॉर्क के लिए फ्लाइट, उसके बाद दुबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट और अंत में भारत के लिए वापसी शामिल थी।

Advertisement

विश्व कप विजेता टीम, जिसे पहले सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) बारबाडोस से रवाना होना था, उसे बेरिल तूफान के कारण बदलाव करना पड़ा। यह श्रेणी 3 तूफान है जो अब एक अत्यंत खतरनाक श्रेणी 4 में तब्दील हो गया है।

हालांकि, वर्तमान में यह तय नहीं है कि टीम इंडिया कब उड़ान भरेगी। तूफान के कारण वहां के एयरपोर्ट पर अभी ऑपरेशन रुके हुए हैं। स्थिति यह है कि एयरपोर्ट को एक दिन के लिए बंद करना पड़ सकता है।

बारबाडोस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप, ग्रेनेडा और टोबैगो के लिए तूफान की चेतावनी जारी की गई थी।

नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, सोमवार सुबह (स्थानीय समय) विंडवार्ड द्वीप पर पहुंचने पर बेरिल के बेहद खतरनाक तूफान बने रहने की संभावना है।

Advertisement

बारबाडोस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप, ग्रेनेडा और टोबैगो के लिए तूफान की चेतावनी जारी की गई थी।

मौसम केंद्र ने कहा है कि बेरिल के बेहद खतरनाक तूफान बने रहने की संभावना है क्योंकि इसका केंद्र विंडवार्ड द्वीप से होते हुए पूर्व कैरिबियन की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार