मेलबर्न रेनेगेड्स ने बुधवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 26वें मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

पर्थ स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स 19.2 ओवरों में 127 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 16 के स्कोर पर फिन एलन (8) का विकेट गंवा दिया था। यहां से मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 25 गेंदों में 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Advertisement

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आरोन हार्डी ने 40 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान एश्टन टर्नर ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से गुरिंदर संधु ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि हसन खान ने 2 विकेट निकाले। जेसन बेहरेनडॉर्फ और विल सदरलैंड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स ने अंतिम गेंद पर छक्के के साथ जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाजों के रूप में जोश ब्राउन और टिम सेफर्ट ने 3 ओवरों में 26 रन जुटाए। ब्राउन 22 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने सेफर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़े। टिम सेफर्ट 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

जोश ब्राउन 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ओलिवर पीक ने 30 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ नाबाद 42 रन बनाए। इनके अलावा, कप्तान विल सदरलैंड ने 15 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से जोएल पेरिस, झाय रिचर्डसन, डेविड पायने, कूपर कोनोली और एश्टन टर्नर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने सेफर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़े। टिम सेफर्ट 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

पर्थ स्कॉर्चर्स अपना अगला मैच 11 जनवरी को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेलेगी, जबकि मेलबर्न रेनेगेड्स 10 जनवरी को मेलबर्न स्टार्स के भिड़ेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार