इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने चेहरे पर गेंद लगने के बाद कसम खाई है कि अब वह खेलते समय या बैटिंग प्रैक्टिस करते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे। उन्होंने मुकाबले के दौरान स्पिनर्स का सामना करते समय हेलमेट न पहनने की बैट्समैन की रणनीति पर भी सवाल उठाए हैं।

Advertisement

बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जब स्पिन गेंदबाजी हो रही हो तो मुझे हेलमेट न पहनने का मतलब कभी समझ नहीं आया, मैं बिना हेलमेट के थ्रोडाउन करता था। पिछले हफ्ते दुर्घटना के बाद और नतीजे में बहुत भाग्यशाली होने के बाद, मैं कभी हेलमेट नहीं पहनूंगा, क्रिकेट बॉल से बहुत नुकसान होता है।"

Advertisement

बेन स्टोक्स डरहम में एक इंडोर ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेट्स के किनारे खड़े होकर युवाओं को कोचिंग दे रहे थे। इस दौरान अचानक एक गेंद सीधी उनके चेहरे पर लगी। इस हादसे में उनकी दाईं आंख के पास गंभीर चोट लगी और गाल और होंठ सूज गए।

स्टोक्स ने चोट लगने के तुरंत बाद हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीरे शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर काफी सूजन नजर आ रही थी। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आपको क्रिकेट बॉल की हालत देखनी चाहिए।"

बेन स्टोक्स डरहम में एक इंडोर ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेट्स के किनारे खड़े होकर युवाओं को कोचिंग दे रहे थे। इस दौरान अचानक एक गेंद सीधी उनके चेहरे पर लगी। इस हादसे में उनकी दाईं आंख के पास गंभीर चोट लगी और गाल और होंठ सूज गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

उल्लेखनीय है कि बेन स्टोक्स वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम से बाहर हैं। वह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इंग्लिश टीम का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लिश टीम 3 में से 2 मैच जीतकर ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार