Royal Challengers Bangalore: भारत में पुरुष क्रिकेट में जो औहदा विराट कोहली का है, ठीक वही दर्जा महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना का है। अपनी बल्लेबाजी और लुक्स के चलते स्मृति फैंस के दिलों पर हमेशा ही राज करती हैं। 'नेशनल क्रश' के नाम से मशहूर ये प्लेयर आज अपना 28वां बर्थडे मना रही हैं।

Advertisement

स्मृति मंधाना ने अपने 11 साल के करियर में कई व्यक्तिगत और टीम पुरस्कार जीते हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने भारत के लिए 7 टेस्ट, 85 वनडे और 136 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 7500 से अधिक रन बनाए हैं।

Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना आज 18 जुलाई को 28 साल की हो गई हैं। 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली स्मृति अपनी सहज बल्लेबाजी शैली और दबाव की परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता के कारण जल्द सुर्खियों में आ गईं।

उनके इस खास दिन पर आइए स्मृति मंधाना के करियर की कुछ प्रभावशाली उपलब्धियों पर एक नज़र डालते हैं। स्मृति मंधाना ने इस साल की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक ऐतिहासिक फाइनल में पहली बार महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब दिलाया।

स्मृति दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली मात्र दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। स्मृति दो बार यह पुरस्कार जीतने वाली क्रिकेटरों के क्लब में ऑस्ट्रेलियाई स्टार एलिस पेरी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। हाल ही में, इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट 2022 और 2023 में लगातार जीत के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बनीं।

उनके इस खास दिन पर आइए स्मृति मंधाना के करियर की कुछ प्रभावशाली उपलब्धियों पर एक नज़र डालते हैं। स्मृति मंधाना ने इस साल की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक ऐतिहासिक फाइनल में पहली बार महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब दिलाया।

Advertisement

उनकी अविश्वसनीय पारी में 22 चौके और एक छक्का शामिल था। 2021 में गोल्ड कोस्ट में स्मृति के शतक ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे और टेस्ट शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बना दिया। पिछले वर्ष आयोजित एशियाई खेलों में स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार