Premier League: भारतीय बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 ड्राफ्ट में चुनी गई एकमात्र भारतीय हैं। उन्हें उनकी पुरानी टीम ब्रिस्बेन हीट ने रिटेन किया है।

Advertisement

गुरुवार को हुए डब्ल्यूबीबीएल ड्राफ्ट के दौरान उन्हें मेलबर्न स्टार्स ने अपनी पहली पसंद के रूप में चुना था, लेकिन हीट ने रिटेंशन का उपयोग कर उन्हें अपने साथ बनाए रखा। पिछले साल हीट के लिए खेलते हुए जेमिमाह ने 10 पारियों में 33 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट से एक अर्धशतक के साथ कुल 267 रन बनाए थे। पिछले सीजन हीट फाइनल तक पहुंची थी और बारिश से प्रभावित फाइनल में मेलबर्न रेनेगेड्स से हारकर उपविजेता बनी थी।

Advertisement

यह रॉड्रिग्स का चौथा डब्ल्यूबीबीएल सीजन होगा। इससे पहले वह 2021-22 में रेनेगेड्स और 2022-23 में स्टार्स की तरफ से खेल चुकी हैं। कुल मिलकर उन्होंने इस लीग में 30 मैच की 28 पारियों में 26 को औसत और 121 के स्ट्राइक रेट से 644 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

रॉड्रिग्स के अलावा कुल 15 भारतीय डब्ल्यूबीबीएल और बीबीएल की ड्राफ्ट प्रक्रिया में शामिल थे। इसमें भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल के अलावा यास्तिका भाटिया, शिखा पांडे, कनिका आहुजा, उमा छेत्री, सलोनी डांगोरे, अमरपाल कौर ढिल्‍लन, काश्‍वी गौतम, प्रिया मिश्रा, श्रेयंका पाटिल, निक्की प्रसाद, प्रतिका रावल, अरुंधति रेड्डी, एस मेघना, राधा यादव जैसे नाम शामिल थे। हालांकि इसमें से किसी का भी किस्मत का पिटारा नहीं खुल पाया। पिछले साल रॉड्रिग्स के साथ हीट टीम में शिखा पांडे भी थीं।

रॉड्रिग्स ने इस साइनिंग पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "मैं अपने परिवार के साथ वापस जुड़ गई हूं और टीम से जुड़ने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।"

डब्ल्यूबीबीएल 2025 से बाहर हुईं हेली मैथ्यूज

Advertisement

वहीं वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज कंधे की चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 2025 से बाहर हो गई हैं। उन्हें यह चोट इंग्लैंड के ख़िलाफ सीमित ओवर सीरी के पहले वनडे के दौरान लगा था और इस कारण वह सीरीज के बाकी दो वनडे नहीं खेल पाई थीं। हालांकि इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम में वापसी की है और वह सीपीएल में भी खेलेंगी। लेकिन उसके बाद उनके कंधे की सर्जरी होगी और वह बाकी बचे साल के लिए बाहर हो जाएंगी।

डब्ल्यूबीबीएल 2025 से बाहर हुईं हेली मैथ्यूज

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार