ODI Match: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 720 रन बनाए। यह भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में दोनों टीमों की ओर से बनाया गया सबसे अधिक कुल योग था।

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर 362 रन बनाए। यानी दोनों देशों ने कुल मिलाकर 720 रन बनाए।

Advertisement

इससे पहले भारत और साउथ अफ्रीका ने 30 नवंबर को रांची में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में कुल 681 रन बनाए थे।

क्रिकेट इतिहास में एक ही वनडे मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के नाम है, जिन्होंने 12 मार्च 2006 को जोहान्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में कुल 872 रन जुटाए थे।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 434 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट खोकर 438 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया था।

रायपुर में खेले गए भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की बात करें, तो भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए।

Advertisement

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 434 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट खोकर 438 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम के लिए एडेन मार्करम ने 98 गेंदों में 110 रन बनाए, जबकि मैथ्यू ब्रीत्जके ने 68 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, देवाल्ड ब्रेविस ने 54 रन जुटाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट निकाले।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार