न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन में जारी दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट हासिल किए। उनकी इस धारदार गेंदबाजी के सामने मेहमान टीम 36 ओवरों में महज 175 रन पर सिमट गई।

Advertisement

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बेन डकेट अपना विकेट गंवा बैठे। डकेट 5 गेंदों में महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि जेमी स्मिथ सिर्फ 13 ही रन अपने खाते में जोड़ सके।

Advertisement

यहां से जो रूट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 34 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेली, लेकिन 51 के स्कोर पर इंग्लैंड ने इस बल्लेबाज का विकेट भी गंवा दिया।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 34 गेंदों में इतने ही रन बनाए। ब्रूक की इस पारी में एक छक्का और 3 चौके शामिल रहे।

इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन अपने खाते में जुटाए।

न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने 8 ओवरों में 34 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, नाथन स्मिथ ने 2 विकेट निकाले। जैकब डफी, जकारी फाउलकेस, मिचेल सेंटनर और मिचेल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट निकाला।

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन अपने खाते में जुटाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद न्यूजीलैंड ने बे ओवल में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। ऐसे में इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी, लेकिन दूसरे मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को बेहद आसान लक्ष्य मिला है। ऐसे में न्यूजीलैंड मैच को जीतकर 3 मुकाबलों की सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। तीसरा मैच 1 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार