भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जी. किवादासन्नावर ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को 11 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप की जानकारी दी।

Advertisement

सीएबीआई अध्यक्ष के साथ पूर्व विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री और टूर्नामेंट आयोजन समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं।

Advertisement

माननीय राष्ट्रपति के साथ अपनी बातचीत के बारे में बात करते हुए महंतेश जी. किवादासन्नावर ने कहा, "माननीय राष्ट्रपति से मिलना और दुनिया भर की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेटरों के समावेश, साहस और खेल भावना का जश्न मनाने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन का विवरण प्रस्तुत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।"

मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा, "माननीय राष्ट्रपति सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। दिव्यांग पुरुष और महिलाएं इस पूरे सफर में उनके द्वारा दिए गए समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हैं।"

भारत और श्रीलंका पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी कर रहें हैं। मैच नई दिल्ली, बेंगलुरु और कोलंबो में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीम हिस्सा ले रही है। 21 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा।

सप्ताह की शुरुआत में यह पुष्टि की गई थी कि अगर पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो फाइनल मुकाबला कोलंबो में होगा। भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने 2023 आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और इतिहास रचा था। उस आयोजन के ठीक 2 साल बाद विश्व कप आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:-

बी1 श्रेणी: सिमू दास (दिल्ली), पी. करुणा कुमारी (आंध्र प्रदेश), अनु कुमारी (बिहार), जमुना रानी टुडू (ओडिशा), काव्या वी (कर्नाटक)

पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:-

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बी3 श्रेणी: दीपिका टीसी (कर्नाटक - कप्तान), फूला सोरेन (ओडिशा), गंगा एस कदम (महाराष्ट्र - उप कप्तान), काव्या एनआर (कर्नाटक), सुषमा पटेल (मध्य प्रदेश), दुर्गा येवले (मध्य प्रदेश)

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार