New Chandigarh: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 47 रनों से हराया। टीम के प्रदर्शन से कप्तान रियान पराग गदगद नजर आए। उन्होंने खासतौर पर गेंदबाजों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

Advertisement

एसआरएच के खिलाफ मिली जीत के बावजूद कप्तान रियान ने माना कि टीम को अंतिम ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "हां, यह एक शानदार मैच था, हालांकि मैं सब कुछ परफेक्ट होने में विश्वास रखता हूं। मैं इस बात को जानता हूं कि यह मुकाबला हमारे लिए पूरी तरह से परफेक्ट नहीं रहा। अच्छी शुरुआत के बाद हमको इस मुकाबले में कम से कम 260 रन बनाने चाहिए थे। ऐसे में हमें इस पर काम करना होगा। हमें इस पर ध्यान देना होगा कि वैभव द्वारा दी गई धमाकेदार शुरुआत के बाद हम पारी का अंत भी अच्छे से करें।"

Advertisement

रियान ने आरआर के गेंदबाजों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, "गेंदबाजों के प्रदर्शन से मैं खासा प्रभावित हूं। मुझे लगता है कि हमने अपना धैर्य बनाए रखा। एसआरएच ने पहले और दूसरे ओवर में काफी रन बनाए थे, जब ईशान और ट्रेविस हेड ने कुछ बाउंड्री लगाई थी। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और कुल मिलाकर टीम का प्रदर्शन बढ़िया रहा।"

एसआरएच के खिलाफ मिली जीत के बावजूद कप्तान रियान ने माना कि टीम को अंतिम ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "हां, यह एक शानदार मैच था, हालांकि मैं सब कुछ परफेक्ट होने में विश्वास रखता हूं। मैं इस बात को जानता हूं कि यह मुकाबला हमारे लिए पूरी तरह से परफेक्ट नहीं रहा। अच्छी शुरुआत के बाद हमको इस मुकाबले में कम से कम 260 रन बनाने चाहिए थे। ऐसे में हमें इस पर काम करना होगा। हमें इस पर ध्यान देना होगा कि वैभव द्वारा दी गई धमाकेदार शुरुआत के बाद हम पारी का अंत भी अच्छे से करें।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वैभव ने एलिमिनेटर मुकाबले में एसआरएच के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्के लगाए। वैभव संयुक्त रूप से प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने महज 16 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी की। राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत दूसरे क्वालीफायर में अब 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार