Chennai Super Kings: आईपीएल 2024 के पहले मैच में यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के समक्ष जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य रखा।

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने 25 गेंद पर 48 रन और दिनेश कार्तिक ने 26 गेंद पर नाबाद 38 रन की धुआंधार पारी खेलकर एक समय संकट में दिख रही आरसीबी का स्कोर 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन पर पहुंचाया। रावत 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल चुराने की कोशिश में रनआउट हो गये। टीम ने 11.4 ओवर में 78 रन पर टॉप पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था। इसके बाद दोनों ने 50 गेंदों में 95 रन की साझेदारी की। रावत ने तीन छक्के और चार चौके लगाये। कार्तिक ने भी दो छक्के और तीन चौके जड़े।

Advertisement

चेन्नई की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट चटकाये।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे आरसीबी को कप्तान फॉफ डु प्लेसिस (23 गेंद पर 35 रन) और विराट कोहली (20 गेंद पर 21 रन) ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने 4.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। रहमान ने अपने पहले और मैच के पांचवें ओवर में डु प्लेसिस को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर रजत पाटीदार बिना कोई खाता खोले विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा बैठे।

अगले ही ओवर में दीपक चाहर ने ग्लेन मैक्सवेल को शून्य पर आउट कर दिया।

मैच के 11वें और अपने दूसरे ओवर में रहमान ने एक बार फिर आरसीबी को दो झटके दिये। कोहली रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट हुए जबकि कैमरन ग्रीन (18) बोल्ड हो गये।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार