Cricket Test Match Between India: शुभमन गिल भारतीय टीम के उपकप्तान रहे हैं और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया है, जहां 2024 में हार्दिक पांड्या से यह जिम्मेदारी लेने के बाद 2025 के संस्करण में वह टीम को प्लेऑफ तक ले आए थे।

Advertisement

पंजाब के फाजिल्का से संबंध रखने वाले 25 साल के शुभमन गिल को रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम इंडिया के टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है। इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज गिल की बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज है।

Advertisement

शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कप्तानी की कोई खास शैली तय नहीं की है और वह इसे आने वाले समय में विकसित होने देना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने खिलाड़ियों के साथ खूब संवाद करना और उदाहरण पेश करना चाहेंगे।

गिल ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर आप निश्चित तौर पर उदाहरण पेश करके, अपने प्रदर्शन से नेतृत्व करना चाहते हैं। हालांकि बल्लेबाजी के दौरान मैं कप्तान नहीं बल्कि बल्लेबाज के तौर पर जाता हूं। मैं औसत और संख्याएं नहीं देखता। लेकिन मैं निश्चित तौर पर चाहता हूं कि मेरा मूल्यांकन मेरे प्रदर्शन से हो।"

इंग्लैंड और उनकी 'बैजबॉल' शैली के बेरोकटोक आक्रामक खेल के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा कि उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान इसका अनुभव किया है।

गिल ने कहा, "वे एक खास तरीके से खेलते हैं, हमने भारत में भी ऐसा देखा है। यह हमारे लिए रोमांचक है। यह हमें अवसर देता है। और मुझे लगता है कि अगर हम अपनी योजनाओं के मुताबिक खेले तो वे दबाव में आ जाएंगे।"

Advertisement

गिल की कप्तानी में भारत इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच खेलेगा। दोनों देशों ने आखिरी बार 2023-24 सीजन में भारत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने 4-1 से जीत हासिल की थी।

गिल ने कहा, "वे एक खास तरीके से खेलते हैं, हमने भारत में भी ऐसा देखा है। यह हमारे लिए रोमांचक है। यह हमें अवसर देता है। और मुझे लगता है कि अगर हम अपनी योजनाओं के मुताबिक खेले तो वे दबाव में आ जाएंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार