Cricket Test Match Between India: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने इंग्लैंड पहुंच चुकी है। 20 जून से शुरू होने जा रही इस टेस्ट सीरीज की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत के नए टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल का समर्थन किया है।

Advertisement

विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 25 साल के शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह एक ऐसा कदम रहा, जिसने कुछ दिग्गजों को चौंकाया, लेकिन पोंटिंग को नहीं।

Advertisement

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर गिल की नियुक्ति को लेकर कहा, "मुझे सच में लगता है कि यह सही कदम है। मुझे पता है कि बहुत से लोग हैं, जो समझ नहीं पा रहे कि जसप्रीत बुमराह के बजाय शुभमन को क्यों चुना गया, लेकिन मुझे लगता है कि यह बेहद आसान है। पिछले कुछ सालों में बुमराह की चोटों ने उन्हें थोड़ा पीछे धकेल दिया है। आप ऐसा कप्तान नहीं रख सकते, जो मैच मिस करे। इसलिए मुझे लगता है कि यह सही फैसला है।"

आईपीएल में गिल के साथ काम कर चुके रिकी पोंटिंग ने युवा बल्लेबाज के स्वभाव और नेतृत्व कौशल को सराहा की।

गिल आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। पोंटिंग ने कहा "इस आईपीएल जिस तरह से उन्होंने मौजूदा जीटी टीम को संभाला, उसे देखते हुए लगता है कि उनके पास बेहतरीन नेतृत्व क्षमता है। मेरे लिए नेतृत्व के मामले में सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आप बल्लेबाज हैं और कप्तान हैं, तो आपको रन बनाने होंगे। शुभमन गिल आईपीएल में ऐसा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आपके पास एक अच्छा कप्तान होगा, जो आगे चलकर टेस्ट में काफी रन बनाएगा।"

आईपीएल में गिल के साथ काम कर चुके रिकी पोंटिंग ने युवा बल्लेबाज के स्वभाव और नेतृत्व कौशल को सराहा की।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार