कुलदीप यादव को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। बचपन के कोच कपिल पांडे ने अपने शिष्य के चयन पर खुशी जताते हुए कहा है कि कुलदीप को शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर टीम इंडिया को चैंपियन बनाना होगा।

Advertisement

कोच कपिल पांडे ने 'आईएएनएस' से कहा, "आगामी विश्व कप के लिए बहुत अच्छी टीम चुनी गई है। यह टीम टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हमने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की है। सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं, उनमें खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है, लेकिन वो बड़े खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे। मैं चाहता हूं कि यह टीम अच्छा खेले और एक बार फिर से चैंपियन बने।"

Advertisement

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को एक बार फिर टी20 विश्व कप टीम में चुना गया है। कुलदीप टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। अपने शिष्य के चयन पर खुशी जताते हुए कपिल पांडे ने कहा, "कुलदीप यादव के चयन पर हम गर्व महसूस करते हैं। वह पिछले टी20 वर्ल्ड में चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्हें इस खिताब को अपने पास बनाए रखना है। उन्हें शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने देश को फिर से गौरवान्वित करना है।"

कोच कपिल पांडे ने 'आईएएनएस' से कहा, "आगामी विश्व कप के लिए बहुत अच्छी टीम चुनी गई है। यह टीम टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हमने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की है। सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं, उनमें खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है, लेकिन वो बड़े खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे। मैं चाहता हूं कि यह टीम अच्छा खेले और एक बार फिर से चैंपियन बने।"

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। अक्षर पटेल उपकप्तान हैं। इनके अलावा, 15 सदस्यीय टीम में तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार