T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है।' इसके साथ ही, धोनी ने जसप्रीत बुमराह को 'चैंपियन बॉलर' बताया।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने विश्व विजेता बनने पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई।"

Advertisement

उन्होंने गौतम गंभीर के बारे में लिखा, "कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है। जोश और मुस्कान का मेल कमाल का है, बहुत बढ़िया।"

फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा, "बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है, चैंपियन बॉलर।"

भारतीय क्रिकेट टीम ने गुजरात के अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को जीतकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने अपना तीसरा टी20 विश्व कप खिताब हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा, "बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है, चैंपियन बॉलर।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने कुल 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 159 रनों पर रोककर 96 रनों से मैच जीत लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार