Rohit Sharma: कांग्रेस की प्रवक्ता शामा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और राजनीति से लेकर खेल जगत तक कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में रोहित शर्मा के जल्द आउट होने के बाद शामा मोहम्मद ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर रोहित शर्मा को 'मोटा खिलाड़ी' कह दिया। उन्होंने लिखा, "रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के हिसाब से मोटे हैं! उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, वे भारत के सबसे कमजोर कप्तान हैं।"

Advertisement

उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आई और इसे रोहित शर्मा का मजाक उड़ाने वाला बयान माना गया। हर तरफ से इसकी कड़ी निंदा हुई।

जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को फटकार लगाते हुए राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

उन्होंने कहा- "कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए! अब वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के पीछे पड़ गए हैं! क्या वे अब राहुल गांधी को क्रिकेट खिलाना चाहते हैं, जब वे राजनीति में असफल हो चुके हैं?"

भंडारी ने यह भी कहा कि यह हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक का अपमान है, जो अपनी टीम के साथ हर हाल में खड़ा रहता है।

Advertisement

तेज होती आलोचना के बाद शामा मोहम्मद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिए, लेकिन कांग्रेस इस विवाद में अलग-थलग पड़ती दिख रही है।

कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-

"मैं क्रिकेट की बड़ी फैन नहीं हूं, लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि रोहित शर्मा, चाहे वजन कम हो या ज्यादा, उन्होंने भारतीय टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी मेहनत और समर्पण ही मायने रखते हैं। जीतकर आओ, चैंपियन!"

Advertisement

इस मामले पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस प्रवक्ता का यह बहुत शर्मसार बयान है, उन्होंने हमारी टीम के कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ अपशब्द बोले हैं। हमारी टीम देश और दुनिया के सबसे अच्छी टीमों में एक है। इससे कांग्रेस की गंदी सोच पता चलती है। कांग्रेस को राहुल गांधी के अलावा कुछ और नहीं दिखता है। उनको लगता है कि राहुल गांधी को भारतीय टीम का कप्तान होना चाहिए। उनको लगता है कि राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री होने चाहिए। उन्हें राहुल गांधी के अलावा कुछ और नहीं दिखता है। मैं कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं।"

दिल्ली विधानसभा के सदस्य और भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने आईएएनएस से कहा, "पहले तो किसी के वजन के बारे मैं ऐसी बात बोलना गलत बात हैं और रोहित शर्मा ने देश का नाम रोशन किया हैं तो उस खिलाड़ी के बारे मैं ऐसी बात करना शर्मनाक बात हैं उनको अपने शब्द वापस लेनी चाहिए।"

इस मामले पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस प्रवक्ता का यह बहुत शर्मसार बयान है, उन्होंने हमारी टीम के कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ अपशब्द बोले हैं। हमारी टीम देश और दुनिया के सबसे अच्छी टीमों में एक है। इससे कांग्रेस की गंदी सोच पता चलती है। कांग्रेस को राहुल गांधी के अलावा कुछ और नहीं दिखता है। उनको लगता है कि राहुल गांधी को भारतीय टीम का कप्तान होना चाहिए। उनको लगता है कि राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री होने चाहिए। उन्हें राहुल गांधी के अलावा कुछ और नहीं दिखता है। मैं कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार