गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने शुक्रवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) का 21वां मुकाबला अपने नाम किया। इस टीम ने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

इस जीत के बाद गुयाना अमेजन वॉरियर्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम ने पांच में से तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, 5 में से चार मैच गंवाने के बाद बारबाडोस रॉयल्स सबसे निचले स्थान पर है। टीम का एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।

Advertisement

केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी रॉयल्स ने छह विकेट खोकर 165 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक और ब्रैंडन किंग की सलामी जोड़ी ने 3.3 ओवरों में 26 रन की साझेदारी की। क्विंटन महज दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि किंग ने 27 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।

यह टीम 69 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। यहां से वैन डेर डूसन ने कप्तान रोवमैन पॉवेल के साथ छठे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक ला दिया। डूसन 37 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पॉवेल ने 28 गेंदों में छह छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से गुडाकेश मोती ने चार ओवरों में महज 16 रन देकर सर्वाधिक दो शिकार किए।

इसके जवाब में वॉरियर्स ने दो गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम 30 रन तक अपने चार बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी।

Advertisement

यहां से शाई होप ने ड्वेन प्रिटोरियस के साथ पांचवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाल लिया। प्रिटोरियस 34 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में चार छक्के और दो चौके शामिल थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद शाई होप ने 49 गेंदों में 62 रन की नाबाद पारी खेलते हुए मुकाबला टीम के नाम किया। रॉयल्स की ओर से ईथन बॉश ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि रेमन सिमंड्स ने दो शिकार किए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार