जम्मू-कश्मीर में 26 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश से जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का ग्राउंड प्रभावित हो गया, जिसके बाद यहां खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी और सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले प्रभावित हो सकते हैं।

Advertisement

बाढ़ से बर्बाद हुए ग्राउंड को एक बार फिर बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच खिलाड़ियों के कैंप को श्रीनगर शिफ्ट करना पड़ा। खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित न हो, इसके लिए कुछ ग्राउंड्स किराए पर लिए गए हैं।

Advertisement

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "काफी मेहनत से इसका पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया था। नई घास लगाई गई थी, लेकिन कुदरत के कहर के सामने किसी की नहीं चलती। 26 सितंबर को यहां बाढ़ आई, जिसके चलते ग्राउंड के दोनों तरफ नाले टूट गए और मलबे के साथ पानी मैदान में आ गया।"

अनिल गुप्ता ने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि हम कुदरत की मार का सामना करते हुए इसे फिर से बेहतर स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे, ताकि किसी भी खिलाड़ी को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।"

उन्होंने कहा, "हम खिलाड़ियों को चुनौतियों का सामना नहीं करने देंगे। कुछ कैंप श्रीनगर शिफ्ट किए गए हैं। कुछ ग्राउंड हमने किराए पर लिए हैं, ताकि खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित न हो।"

अनिल गुप्ता ने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि हम कुदरत की मार का सामना करते हुए इसे फिर से बेहतर स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे, ताकि किसी भी खिलाड़ी को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उन्होंने कहा, "हम सरकार की पैरेंट बॉडी नहीं हैं, हम लोकल बॉडी हैं, लेकिन हमने सरकार को इस बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बता दिया है। अपनी तरफ से हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे जल्द से जल्द रिस्टोर किया जा सके।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार