Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 103 रनों से रौंदा। वानखेड़े के मैदान पर मिली धमाकेदार जीत के साथ ही सीएसके आईपीएल में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह 40वें मुकाबले में 19वीं जीत हासिल की। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने एमआई के खिलाफ 35 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 103 रनों से रौंदा। वानखेड़े के मैदान पर मिली धमाकेदार जीत के साथ ही सीएसके आईपीएल में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का अपना दूसरा शतक लगाया। सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में संजू ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन बनाए, तो सरफराज खान ने 14 रनों का योगदान दिया। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए। यह सीएसके की इस सीजन की तीसरी जीत है, जबकि एमआई को पांचवीं हार का मुंह देखना पड़ा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार