Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सीएसके के सभी खिलाड़ी मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए हाथों पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं।
सीएसके ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया था कि लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया। टीम ने अपने इस पोस्ट में मुकेश और उनके परिवार के लिए अपनी संवेदना और सपोर्ट दिखाया था।
फ्रेंचाइजी ने लिखा, "सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर दुख जताता है। हम मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।" मुकेश की मां का निधन मंगलवार को हो गया था, जिसके बाद वह अंतिम संस्कार के लिए घर (राजस्थान) लौट गए थे।
सीएसके ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया था कि लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया। टीम ने अपने इस पोस्ट में मुकेश और उनके परिवार के लिए अपनी संवेदना और सपोर्ट दिखाया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। एमआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने मैथ्यू शॉर्ट को बाहर करते हुए उनके स्थान पर प्रशांत वीर को मौका दिया है। वीर को ऑक्शन में सीएसके ने 14.20 की बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।