Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। 4 ओवरों में महज 14 रन देकर 3 विकेट हासिल करने वाले केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। चक्रवर्ती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी टीम इस सीजन सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आई है।

Advertisement

ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। केकेआर ने इस सीजन 6 मुकाबलों के बाद जीत का खाता खोला है। इससे पहले टीम ने 5 मुकाबले गंवाए थे, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।

Advertisement

सीजन में पहली जीत दर्ज करने के बाद चक्रवर्ती ने कहा, "बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। सबसे पहले मैं पूरे कोचिंग स्टाफ को श्रेय देना चाहता हूं, क्योंकि पिछले कुछ हफ्ते मुश्किल रहे। नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए और बाहर काफी बातें हो रही थीं, लेकिन हेड कोच और बाकी स्टाफ ने उस शोर का असर हम पर नहीं होने दिया। हम अपनी प्रक्रिया पर टिके रहे, इसलिए यह जीत सभी की है।"

उन्होंने कहा, "आज की पिच थोड़ी धीमी थी, जो हमारे लिए अनुकूल रही। मैं शुरुआती मैचों में चोटिल था, मेरे बाएं हाथ में दो फ्रैक्चर हैं और अब भी हैं। मैं बस उसे संभालने की कोशिश कर रहा हूं। यह आसान नहीं है, लेकिन मैं खेल रहा हूं।"

सीजन में पहली जीत दर्ज करने के बाद चक्रवर्ती ने कहा, "बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। सबसे पहले मैं पूरे कोचिंग स्टाफ को श्रेय देना चाहता हूं, क्योंकि पिछले कुछ हफ्ते मुश्किल रहे। नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए और बाहर काफी बातें हो रही थीं, लेकिन हेड कोच और बाकी स्टाफ ने उस शोर का असर हम पर नहीं होने दिया। हम अपनी प्रक्रिया पर टिके रहे, इसलिए यह जीत सभी की है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सीजन में पहली जीत के बाद केकेआर प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है। यह टीम 26 अप्रैल को अपने अगले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार