वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से शिकस्त दी।

Advertisement

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने सात विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम को 11 रन पर सिद्धार्थ जून के रूप में बड़ा झटका लगा। सिद्धार्थ महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इसके बाद टीम ने 38 के स्कोर पर आर्यन राणा के रूप में अपना दूसरा सलामी बल्लेबाज भी खो दिया। आर्यन 12 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल थे।

टीम लगातार अपने विकेट गंवाती गई और 78 के स्कोर तक छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

यहां से युगल सैनी ने प्रांशु विजयरन के साथ सातवें विकेट के लिए 78 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। सैनी 48 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 65 रन बनाकर आउट हुए।

अंतिम ओवर में प्रांशु ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया। प्रांशु 24 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में चार छक्के और तीन चौके शामिल थे।

Advertisement

विपक्षी टीम के लिए मनन भारद्वाज और शिवांक वशिष्ठ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस ने दो ओवर शेष रहते खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम ने दूसरे ओवर की अंतिम दो गेंदों पर कृष यादव (13) और आयुष (0) का विकेट गंवा दिया था। कुछ देर बाद अंकित कुमार (20) भी पवेलियन लौट गए।

टीम 48 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान नितीश राणा ने मोर्चा संभाला। राणा ने मयंक गुसाईं (15) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन जोड़े।

Advertisement

इसके बाद कप्तान ने ऋतिक शौकीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 85 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। नितीश राणा ने 49 गेंदों में सात छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए, जबकि ऋतिक 27 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खमे से सिमरजीत सिंह ने सर्वाधिक दो विकेट झटके, जबकि अरुण पुंडीर और तेजस बरोका ने एक-एक शिकार किया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार