T20 World Cup: मध्यम तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी (19 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन तथा शेफाली वर्मा (32) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (29 रिटायर्ड हर्ट ) की उपयोगी पारियों से भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को छह विकेट से पीटकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

Advertisement

भारत ने पाकिस्तान को 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 18.5 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाकर अपनी सेमीफाइनल उम्मीदों को कायम रखा।

Advertisement

भारत को पहली जीत तो मिली है इस टूर्नामेंट में लेकिन क्या भारतीय टीम और तेज़ी के साथ लक्ष्य का पीछा कर सकती थी, क्योंकि भारतीय टीम का नेट रन रेट नेगेटिव है और उसके अगले दो मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से है। अगर भारत ने यह लक्ष्य 11.2 ओवर तक हासिल कर लिया होता तब भारत का नेट रन रेट सकारात्मक हो सकता था।

पाकिस्तान की पारी में तीन विकेट लेने वाली अरुंधति रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने ओपनर स्मृति मंधाना को एक बार फिर सस्ते में गंवाया। मंधाना सात रन बनाकर टीम के 18 के स्कोर पर आउट हो गयीं।

शेफाली ने फिर जेमिमाह रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी पर भारत को जीत की राह पर डाल दिया। शेफाली 35 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 32 रन बनाकर आउट हुईं। पारी के 16वें ओवर में भारत को फातिमा सना ने दो गेंदों पर दो झटके देकर मैच में रोमांच ला दिया। फातिमा ने जेमिमाह और ऋचा घोष को आउट कर भारत का स्कोर चार विकेट पर 80 रन कर दिया। जेमिमाह ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाये।

दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला और 24 गेंदों में 29 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। हरमन निदा डार की गेंद को खेलने लेग स्टंप के बाहर गईं, इन साइड आउट खेलने, ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद मिली और अंत में बल्ले का फेस खोलने गईं और संतुलन खो बैठीं, हरमन क्रीज़ पर गिर पड़ीं और अब फ़ीज़ियो आए हैं मैदान पर, आगे की ओर गिर पड़ी थीं हरमन, लेकिन पिछला पैर क्रीज़ में पहुंचाया, ऐसा प्रतीत हो रहा है उनकी गर्दन में खिंचाव आया है। सजीवन सजना ने आने के साथ ही चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

Advertisement

इससे पहले एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाएगी लेकिन अंत के ओवरों में पाकिस्तान ने गति को आगे बढ़ाया। शोभना आशा से दो कैच भी छूटे लेकिन कुल मिलाकर भारत ने पाकिस्तान को एक कम स्कोर पर रोक दिया ।

यह मैच, जो एक नई पिच पर खेला गया , दुबई में खेले जाने वाला 100वां टी20 मैच था।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन गुल फिरोजा को पहले ओवर में गंवाने के बाद पाकिस्तान की पारी कभी पटरी पर नहीं लौट सकी और उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। मुनीबा अली 17, निदा डार 28, कप्तान फातिमा सना 13 और सैयदा अरूब शाह 14 दहाई की संख्या में पहुंचने वाली बल्लेबाज रहीं।

Advertisement

यह मैच, जो एक नई पिच पर खेला गया , दुबई में खेले जाने वाला 100वां टी20 मैच था।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार