T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 अक्तूबर को दूसरा मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। भारत एक तरफ़ अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करने और साथ ही एशिया कप की हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगा तो वहीं श्रीलंका इस विश्‍व कप में अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगा।

Advertisement

भारत को अपने पहले मैच में न्यूज़ीलैंड के हाथों 58 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन रविवार को दुबई में भारतीय टीम पाकिस्तान को छह विकेट से हराने में सफल रही। वहीं श्रीलंका ग्रुप ए की अंक तालिका में इस समय अंतिम पायदान पर है और उसे अभी भी अपनी पहली जीत का इंतज़ार है। श्रीलंका को पहले मैच में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 31 रनों की हार झेलनी पड़ी जबकि शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ उन्हें छह विकेट से शिकस्त मिली।

Advertisement

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में बल्लेबाज़ी के दौरान गर्दन में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें बीच मैच में मैदान से बाहर जाना पड़ा था। जबकि पूजा वस्त्रकर भी पिछले मैच में चोटिल होने के चलते नहीं खेल पाई थीं, उनकी जगह पर सजना सजीवन को मौक़ा दिया गया था। यह देखना होगा कि श्रीलंका के ख़िलाफ़ वस्त्रकर की वापसी हो पाती है या नहीं।

टी20 में भारत ने श्रीलंका को 19 बार हराया है जबकि श्रीलंका इस प्रारूप में भारत से पांच मैच ही जीत पाई है। हालांकि भारत को मिली इन पांच हारों में एशिया कप फ़ाइनल की हार भी शामिल है। भारत श्रीलंका से उस हार का बदला लेना चाहेगा लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया को अगले दौर में अपनी दावेदारी मज़बूत करने के लिए बड़ी जीत की भी तलाश होगी। दुबई में अब तक शाम के मैचों में ओस ने कोई ख़ास प्रभाव नहीं डाला है, ऐसे में दुबई की सतह पर बड़ा स्कोर बनने की संभावना कम ही है।

स्मृति मंधाना का श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 में रिकॉर्ड उतना बेहतर नहीं है। उन्होंने 19 पारियों में 22.29 की औसत और दो अर्धशतक के साथ 379 रन ही बनाए हैं। लेकिन एक अहम मुक़ाबले में भारतीय टीम को उनसे काफ़ी उम्मीदें होंगी। अगर कौर मैच के लिए फ़िट नहीं हो पाती हैं तब मंधाना टीम का नेतृत्व करती दिखाई दे सकती हैं।

भारतीय दल : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान) शेफ़ाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन

Advertisement

स्मृति मंधाना का श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 में रिकॉर्ड उतना बेहतर नहीं है। उन्होंने 19 पारियों में 22.29 की औसत और दो अर्धशतक के साथ 379 रन ही बनाए हैं। लेकिन एक अहम मुक़ाबले में भारतीय टीम को उनसे काफ़ी उम्मीदें होंगी। अगर कौर मैच के लिए फ़िट नहीं हो पाती हैं तब मंधाना टीम का नेतृत्व करती दिखाई दे सकती हैं।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार