पूजा वस्त्राकर की वजह से मध्यप्रदेश की लड़कियों में क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी बढ़ी: कोच सोनू रॉबिंसन

Updated: Fri, Nov 28 2025 21:46 IST
Image Source: IANS
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर महिला प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी के लिए खेलती हुई नजर आएंगी। आरसीबी में उनके चयन से शहडोल के क्रिकेट प्रेमियों और आम जनता में खुशी की लहर है। शहडोल क्रिकेट एसोसिएशन के कोच सोनू रॉबिंसन ने पूजा को एक संघर्षशील क्रिकेट बताया है।

आईएएनएस से बात करते हुए सोनू रॉबिंसन ने कहा, "विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुई नीलामी में पूजा का चयन आरसीबी की टीम में किया गया है। पूजा पिछले साल से कंधे की इंजरी से परेशान थी। ऑपरेशन के बाद रिहैब के लिए वह एनसीए में थी। वह अब रिकवर कर चुकी है और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार है। पूजा एक संघर्षशील खिलाड़ी है। वह इंजरी से पहले भी वापसी कर चुकी है। इंजरी से वापसी करने की उसकी कहानी अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा की तरह है।"

उन्होंने कहा, "पूजा का बतौर क्रिकेटर उदय शहडोल के लिए गर्व का विषय है। वह बचपन से ही लगनशील रही है। हर स्तर पर उसने अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की है। वह 16-17 साल से ही मध्यप्रदेश की सीनियर टीम के खिलाड़ियों के साथ खेलती थी। वह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज है। साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उसमें बड़े शॉट लगाने की क्षमता है। उसकी इस क्षमता की वजह से हमें पहले से ही लगता था कि वह भारतीय महिला टीम के लिए खेलेगी।"

शहडोल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजय द्विवेदी ने कहा, "पूजा के लिए अच्छा अवसर है। पिछले साल की इंजरी के बाद से वह पूरी तरह से रिकवर कर चुकी है। उसके पिछले प्रदर्शन के आधार पर ही उसे आईपीएल में आरसीबी ने खरीदा है। वह आरसीबी में भी अपनी क्षमता साबित करेगी।

उन्होंने कहा, "पूजा शुरुआत से ही लड़कों के बीच खेलते हुए बड़ी हुई है। उसे देखते हुए शहडोल और मध्यप्रदेश में लड़कियों की संख्या बढ़ी है। संस्कृति गुप्ता भी यहीं से निकली है, जो महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा है। आने वाले समय में शहडोल की 8 से 10 लड़कियां

महिला प्रीमियर लीग, मध्यप्रदेश महिला क्रिकेट टीम में और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाएंगी। मध्यप्रदेश में महिला प्रीमियर लीग शुरू हो गई है, जो महिला क्रिकेटरों के लिए अच्छा है।"

उन्होंने कहा, "पूजा शुरुआत से ही लड़कों के बीच खेलते हुए बड़ी हुई है। उसे देखते हुए शहडोल और मध्यप्रदेश में लड़कियों की संख्या बढ़ी है। संस्कृति गुप्ता भी यहीं से निकली है, जो महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा है। आने वाले समय में शहडोल की 8 से 10 लड़कियां

Also Read: LIVE Cricket Score

26 साल की पूजा दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। भारतीय महिला टीम के लिए वह तीनों फॉर्मेट में खेल चुकी हैं। वह 5 टेस्ट में 15, 33 वनडे में 27 और 72 टी20 में 58 विकेट ले चुकी हैं। महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए उन्हें आरसीबी ने 85 लाख रुपये में खरीदा।

Article Source: IANS

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें