दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस का मानना ​​है कि जब एसोसिएट देशों को बराबर मौके मिलेंगे, तो वैश्विक क्रिकेट और मजबूत होगा। उनका मानना ​​है 26 अगस्त से शुरू हो रही यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के माध्यम से वैश्विक क्रिकेट को मजबूती दी जा सकती है। डू प्लेसिस ईटीपीएल के पहले सीजन में रॉटरडैम डॉकर्स के को-ओनर और कप्तान हैं।

Advertisement

ईटीपीएल की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान में डु प्लेसिस ने कहा, "हम सभी को उम्मीद थी कि एसोसिएट देश किसी समय आगे बढ़कर बड़ी टीमों को चुनौती देंगे। मैं 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा होते देखकर हैरान था, और यह निश्चित रूप से मेरा हाइलाइट था। मैं घर पर बैठकर देख रहा था और सोच रहा था, 'यह कितना अच्छा है?' मैंने खुद को हर बार एसोसिएट टीमों को सपोर्ट करते हुए पाया। मुझे उम्मीद थी कि वे कई मौकों पर, आखिर तक जीत हासिल कर लेंगे। यह देखकर बहुत अच्छा लगा, और मेरा मानना ​​है कि यह भविष्य के लिए एक कदम है।"

उन्होंने कहा, "ईटीपीएल के आने के साथ, जरा सोचिए कि क्रिकेट का खेल अब से दो, तीन, पांच या दस साल बाद कितना मजबूत होगा, जब हर टीम के पास एक जैसे मौके होंगे, चाहे आप स्कॉटलैंड से हों या दक्षिण अफ्रीका से।"

फाफ ने कहा, "जब आप पहली बार ईटीपीएल के बारे में सुनते हैं, तो आपको हैरानी होती है कि यह सब क्या है। फिर आप इसमें शामिल खिलाड़ियों, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, टिम डेविड और दूसरों को देखते हैं। आप विदेशी प्रतिभा की क्षमता देखते हैं, जिसमें मैं और हेनरिक क्लासेन भी शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, "यह एक टॉप-क्लास लाइनअप है, जैसा आप दुनिया भर की शीर्ष लीग में देखते हैं। यह लीग अभी अपने शुरुआती दौर में है। अभी तक किसी ने भी इसकी पूरी क्षमता नहीं देखी है। यही बात आपको इस सफर का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करती है।"

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स, रॉटरडैम फ्रेंचाइजी के को-ओनर के तौर पर डू प्लेसिस के साथ जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा, "यह एक टॉप-क्लास लाइनअप है, जैसा आप दुनिया भर की शीर्ष लीग में देखते हैं। यह लीग अभी अपने शुरुआती दौर में है। अभी तक किसी ने भी इसकी पूरी क्षमता नहीं देखी है। यही बात आपको इस सफर का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करती है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रोड्स ने कहा, "ईटीपीएल के साथ, उनके पास अपने गेम को अगले स्तर पर ले जाने के लिए एक सही स्टेज है। उन्हें दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ और खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। यूरोपियन क्रिकेट को आगे बढ़ने के लिए ठीक इसी चीज की जरूरत है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार