आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है। हालांकि, हार के बावजूद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की।

Advertisement

मैच के बाद सीएसके के कप्तान ने कहा, "यह एक शानदार क्रिकेट मैच रहा। हम 19वें ओवर तक मैच में थे। यह एक अच्छी टी20 पिच थी। मैच के दौरान पिच में कोई बदलाव नहीं हुआ। बस हम कुछ मौके चूक गए। फिर भी, हमारी टीम और सीमित स्क्वाड को देखते हुए मुझे अभी भी गर्व है और लगता है कि हमने अच्छा किया। सच कहूं तो बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं। संजू हमारे लिए बहुत अच्छा खेल रहे हैं। कुछ अहम खिलाड़ी इस सीजन खेल नहीं पाए। जाहिर है कि यह कई बातों पर निर्भर करता है। इस मुकाबले में हर किसी ने अपनी पूरी ताकत लगाई, और मुझे खिलाड़ियों पर गर्व है। हमारे पास जो भीड़ और फैंस हैं, वे हर अच्छे-बुरे समय में हमारा साथ देते हैं। पिछले साल की तुलना में, हम इस साल बहुत बेहतर थे।"

Advertisement

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है। हालांकि, हार के बावजूद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, सीएसके के गेंदबाज बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर भी 181 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे। एसआरएच की ओर से ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 70 रनों की दमदार पारी खेली, तो हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रन बनाए। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की अहम साझेदारी निभाई, जो मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार