T20 World Cup: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल ने टीम के जोशीले फैन बेस की तारीफ की है। बेथेल ने कहा कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में तनावपूर्ण पल के दौरान भी आरसीबी के फैंस टीम का नारा लगा रहे थे।

Advertisement

बेथेल ने फ्रेंचाइजी द्वारा एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, "जब पूरे वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा था, तब मुझे कुछ आरसीबी के नारे सुनाई दिए। मुझे यह बात बहुत खास लगी, मुझे लगता है कि यह फैंस के जबरदस्त समर्थन को दिखाता है।"

Advertisement

भारत के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड के इस 22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 48 गेंदों पर 105 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और इंग्लैंड को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था। हालांकि आखिरी ओवर में वह रन आउट हो गए थे और इंग्लैंड 7 रन से मैच हार गई थी।

उस पारी को याद करते हुए बेथेल ने कहा, "वह पारी सच में एक बेहतरीन पारी थी और मैंने उसके हर पल का आनंद लिया। हालांकि, मैच न जीत पाने की वजह से यह अनुभव थोड़ा खट्टा-मीठा रहा। मुझे यकीन है कि आप लोग इस बात से काफी खुश होंगे कि मैं अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया।"

बेथेल ने कहा, "मैं यह तो नहीं कहूंगा कि मेरी जिंदगी बदल गई, लेकिन मैंने सोशल मीडिया पर अपनी पारी के कुछ एडिट्स (वीडियो) देखे। मुझे लगता है कि यहां के फैंस अपने डिजिटल काम में बहुत ज्यादा रचनात्मक हो गए हैं।"

आरसीबी में शामिल इंग्लैंड के और खिलाड़ी सेमीफाइनल मैच का हिस्सा रहे सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने भी बेथेल की उस पारी की तारीफ करते हुए कहा कि

Advertisement

बेथेल ने कहा, "मैं यह तो नहीं कहूंगा कि मेरी जिंदगी बदल गई, लेकिन मैंने सोशल मीडिया पर अपनी पारी के कुछ एडिट्स (वीडियो) देखे। मुझे लगता है कि यहां के फैंस अपने डिजिटल काम में बहुत ज्यादा रचनात्मक हो गए हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आरसीबी को आईपीएल 2026 में भी जैकब बेथेल से सेमीफाइनल वाले प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार