एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। इस एकतरफा मुकाबले के बाद मैदान पर खेल भावना का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आए।

Advertisement

मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच यह दूसरा मुकाबला था। इससे पहले खेले गए मैच में भी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाया था। खिलाड़ियों का यह रुख इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि साल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में हाथ न मिलाने की नीति अपनाई थी।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टी20 एशिया कप के दौरान ऐसा फैसला हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और भारतीय सेना के प्रति समर्थन दिखाने के लिए उठाया गया था। इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 टीम ने भी यही रुख अपनाया। इतना ही नहीं, कुछ अन्य खेलों के भारतीय खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से मैच से पहले और बाद में हाथ नहीं मिलाया।

मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच यह दूसरा मुकाबला था। इससे पहले खेले गए मैच में भी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाया था। खिलाड़ियों का यह रुख इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि साल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में हाथ न मिलाने की नीति अपनाई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ी हॉकी टीम द्वारा की गई पहल को आगे बढ़ाते हैं या फिर 'नो हैंडशेक' के चलन को बरकरार रखते हैं। मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सुखजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक, जुगराज सिंह , अभिषेक , राज कुमार पाल , और दिलप्रीत सिंह ने एक-एक गोल दागा। पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल अबू महमूद ने किया। यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 17वीं जीत है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार