Lucknow Super Giants: भुवनेश्वर कुमार सबसे ज्यादा बार आईपीएल सीजन में 20 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। भुवी ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन 11 मुकाबलों में 21 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने चौथी बार किसी आईपीएल सीजन में 20 विकेट निकाले हैं। इससे पहले साल 2014, 2016 और 2017 में भुवी ऐसा कर चुके हैं। इस मामले में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने लसिथ मलिंगा (2011, 2012, 2013, 2015) और जसप्रीत बुमराह (2017, 2020, 2021, 2024) की बराबरी कर ली है।

Advertisement

सबसे ज्यादा बार आईपीएल सीजन में 20 विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2015, 2016, 2020, 2022 और 2023 में ऐसा किया था।

36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अब तक 201 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 26.17 की औसत के साथ 219 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं।

सबसे ज्यादा बार आईपीएल सीजन में 20 विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2015, 2016, 2020, 2022 और 2023 में ऐसा किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

नमन 32 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार