फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून (भारतीय समय के अनुसार) से होने जा रही है। इस विश्व कप कुल 48 देश खिताब के लिए भिड़ते नजर आएंगे। पूर्व भारतीय फुटबॉलर मेहताब हुसैन ने इंग्लैंड और पुर्तगाल को इस वर्ल्ड कप में मजबूत दावेदार बताया है।

Advertisement

मेहताब हुसैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं बचपन से फीफा वर्ल्ड कप देख रहा हूं। मैं माराडोना का खेल देखकर अर्जेंटीना का फैन बन गया। तभी से मुझे फुटबॉल खेलने का जुनून था। भारत ने भले ही कभी वर्ल्ड कप नहीं खेला, लेकिन हमारे देश में लोग फीफा वर्ल्ड कप देखते हैं। पश्चिम बंगाल में फुटबॉल के प्रति काफी दीवानगी रही है। इस साल मुकाबले भारत के समय के अनुसार रात में हैं, लेकिन फिर भी लोग इस टूर्नामेंट को देखेंगे, क्योंकि यह चार साल में एक बार आता है।"

Advertisement

हुसैन ने कुछ खिलाड़ियों से इस बार शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा, "रायन चेर्की, लैमिन यामल, गैवी, पेड्रे, ज्यूड बेलिंघम जैसे खिलाड़ी इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। ये नेमार, मेसी और रोनाल्डो के लिए अंतिम वर्ल्ड कप हो सकता है। फुटबॉल जैसा मनोरंज न तो किसी अन्य खेल और न ही किसी फिल्म में होता है। इन खिलाड़ियों जैसा बनना बहुत मुश्किल है।"

मेहताब हुसैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं बचपन से फीफा वर्ल्ड कप देख रहा हूं। मैं माराडोना का खेल देखकर अर्जेंटीना का फैन बन गया। तभी से मुझे फुटबॉल खेलने का जुनून था। भारत ने भले ही कभी वर्ल्ड कप नहीं खेला, लेकिन हमारे देश में लोग फीफा वर्ल्ड कप देखते हैं। पश्चिम बंगाल में फुटबॉल के प्रति काफी दीवानगी रही है। इस साल मुकाबले भारत के समय के अनुसार रात में हैं, लेकिन फिर भी लोग इस टूर्नामेंट को देखेंगे, क्योंकि यह चार साल में एक बार आता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हुसैन मानते हैं कि फुटबॉल में भारत का भविष्य शानदार है, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकारा है कि भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी खिलाड़ियों से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, "भारतीय खिलाड़ियों को इन टीमों से सीख लेनी चाहिए। हमें रोनाल्डो जैसे खिलाड़ियों को रोल-मॉडल बनाना चाहिए। वो खिलाड़ी शानदार खेलते हैं। उनसे पास भी शानदार होते हैं। फुटबॉल में भारत का भविष्य शानदार है। यह एक वैश्विक खेल है। इस खेल को भी महत्व देना चाहिए। यह खेल आपको पूरी दुनिया में पहचान दिलाता है। जापान इस खेल में साल 1965 के बाद तेजी से आगे बढ़ा है। हमें इस खेल के लिए एक मॉडल तैयार करना होगा। हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस खेल को समझना होगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार