साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को तीसरे वनडे मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा। नामीबिया से मिले 157 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 21.3 ओवर में महज एक विकेट खोकर हासिल किया।
साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम की शुरुआत शानदार रही। कॉनर एस्टरहुइजेन और जॉर्डन हरमन ने पहले विकेट के लिए 20.6 ओवर में 150 रन जोड़े। हरमन 59 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके लगाए। वहीं, एस्टरहुइजेन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले, साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे नामीबिया के बल्लेबाजों की एक नहीं चली और पूरी टीम महज 156 रन बनाकर ऑलआउट हुई। नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही और माइकल वैन लिंगेन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जैन फ्राइलिनक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लॉरेन स्टीनकैंप ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम की शुरुआत शानदार रही। कॉनर एस्टरहुइजेन और जॉर्डन हरमन ने पहले विकेट के लिए 20.6 ओवर में 150 रन जोड़े। हरमन 59 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके लगाए। वहीं, एस्टरहुइजेन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में महज 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, क्वेना मफाका और नकाबायोमजी पीटर ने दो-दो विकेट चटकाए। फोर्टुइन को गेंद से उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।