क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों से सजी 'वेस्टइंडीज चैंपियन' वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) 2025 में धूम मचाने के लिए तैयार है।

Advertisement

बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स में 18 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा अनुमोदित एक कार्यक्रम में पुराने दिग्गज क्रिकेटर नजर आएंगे।

Advertisement

वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई प्रतिष्ठित जर्सी असली 18 कैरेट सोने से जड़ी है और 30 ग्राम, 20 ग्राम और 10 ग्राम के संस्करणों में उपलब्ध है। यह ऐतिहासिक रिलीज वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटरों सर क्लाइव लॉयड से लेकर क्रिस गेल और आधुनिक पीढ़ी के दिग्गजों की समृद्ध विरासत और शानदार भावना को समर्पित है।

वेस्टइंडीज के दिग्गजों के लिए इस ड्रेस को बनाने वाली कंपनी लोरेंज के संस्थापक राज करण दुग्गल ने कहा, "यह सिर्फ स्पोर्ट्स वियर नहीं है। यह शाही शिल्प कौशल, सांस्कृतिक गौरव और खेल उत्कृष्टता का एक सहज मिश्रण है। लोरेंज जर्सी खेल में भव्यता का वैश्विक प्रतीक है।"

वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई प्रतिष्ठित जर्सी असली 18 कैरेट सोने से जड़ी है और 30 ग्राम, 20 ग्राम और 10 ग्राम के संस्करणों में उपलब्ध है। यह ऐतिहासिक रिलीज वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटरों सर क्लाइव लॉयड से लेकर क्रिस गेल और आधुनिक पीढ़ी के दिग्गजों की समृद्ध विरासत और शानदार भावना को समर्पित है।

Also Read: LIVE Cricket Score

डब्ल्यूसीएल 2025 में क्रिस गेल, डीजे ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना, ब्रेट ली, क्रिस लिन, शॉन मार्श, इयोन मोर्गन, मोइन अली, सर एलिस्टर कुक, एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल आदि सहित कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार