Global Tennis Cricket League: टेनिस बॉल क्रिकेट को अब अंतरराष्ट्रीय उड़ान मिलने वाली है। मुंबई में ग्लोबल टेनिस क्रिकेट लीग के लॉन्च के साथ ही गली-मोहल्लों में खेला जाने वाला टेनिस बॉल क्रिकेट जल्द ही अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर अपनी छाप छोड़ेगा।

Advertisement

टेनिस बॉल क्रिकेट की दुनिया में एक नया अध्याय शुरू करते हुए ग्लोबल टेनिस क्रिकेट लीग 60 (जीटीसीएल60) मुंबई में लॉन्च किया गया। लॉन्च इवेंट में भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला, बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान, अभिनेता बिंदू दारा सिंह, संगीत निर्देशक साजिद और क्रिकेटर इकबाल अब्दुल्ला सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

Advertisement

लीग को दुनिया की प्रमुख 60-बॉल टेनिस क्रिकेट लीग के रूप में डिजाइन किया गया है। मैच शारजाह में खेले जाएंगे। लीग में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में दुनिया भर के शीर्ष टेनिस बॉल क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक साथ आएंगे। 10-10 ओवर के मैच में रोमांच का एक अलग ही स्तर देखने को मिल सकता है।

जीटीसीएल60 के संस्थापक अमीन पठान ने लॉन्च के अवसर पर कहा, "आज एक ऐसी लीग की आधिकारिक शुरुआत हुई है जो दुनिया भर में टेनिस बॉल क्रिकेट को देखने के तरीके को प्रेरित, उन्नत और बदल देगी। हमें एक ऐसी लीग शुरू करने पर गर्व है जो हर उस खिलाड़ी के दिल की बात करती है, जिसने कभी सड़क से स्पॉटलाइट तक जाने का सपना देखा है। हम 30 शहरों में ट्रायल आयोजित करेंगे कि कोई भी प्रतिभा पीछे न छूटे।"

लीग को दुनिया की प्रमुख 60-बॉल टेनिस क्रिकेट लीग के रूप में डिजाइन किया गया है। मैच शारजाह में खेले जाएंगे। लीग में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में दुनिया भर के शीर्ष टेनिस बॉल क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक साथ आएंगे। 10-10 ओवर के मैच में रोमांच का एक अलग ही स्तर देखने को मिल सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार