आईपीएल 2026 का अंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने हार के साथ किया। गुरुवार को टूर्नामेंट के 66वें मुकाबले में सीएसके को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 89 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि जीटी ने खेल के तीनों ही विभाग में सीएसके को चारों खाने चित कर दिया।

Advertisement

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जीटी से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम 140 रन बनाकर सिमट गई। मैच के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, "हां, यह भी ध्यान में रखते हुए कि हम जितना हो सके उतना जल्दी टोटल चेज करना चाहते थे। जाहिर है कि जब आप 20 ओवर में 230 रनों का पीछा करते हैं, तो गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी अटैक को देखते हुए यह आसान नहीं होता है। जीटी ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें श्रेय मिलना चाहिए। उन्होंने खेल के तीनों ही विभाग में हमें हराया।"

Advertisement

ऋतुराज ने माना कि गेंदबाजी में गलतियां हुईं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, "जाहिर है कि उन्होंने अच्छी शुरुआत की। हमने गेंदबाजी में कुछ गलतियां कीं। हम पावरप्ले में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, खासकर उन दोनों (गिल और सुदर्शन) के खिलाफ। एक बार जब उनके सलामी बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। बीच में ऐसे फेज आए, जिनका फायदा उठाकर हम उन्हें 200 तक रोक सकते थे। हालांकि, हम ऐसा करने में विफल रहे।"

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जीटी से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम 140 रन बनाकर सिमट गई। मैच के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, "हां, यह भी ध्यान में रखते हुए कि हम जितना हो सके उतना जल्दी टोटल चेज करना चाहते थे। जाहिर है कि जब आप 20 ओवर में 230 रनों का पीछा करते हैं, तो गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी अटैक को देखते हुए यह आसान नहीं होता है। जीटी ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें श्रेय मिलना चाहिए। उन्होंने खेल के तीनों ही विभाग में हमें हराया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

ऋतुराज ने आगे कहा, "बहुत से लोग इस बात पर यकीन नहीं करते कि हम एक युवा टीम हैं; हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं, और हमारे पास बहुत मुश्किल मुकाबलों के लिए अनुभवी खिलाड़ी भी नहीं हैं। हमारी टीम में 8 से 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 20 से कम मैच खेले हैं। उन सभी के लिए इस साल सीखने का मौका था। हमें पता चला कि हमको किन चीजों पर अभी काम करने की जरूरत है। हालांकि, इसके बावजूद हमने छह शानदार जीत दर्ज कीं। मुझे अपनी टीम पर गर्व है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार