Second Test Match Between India: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 489 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सेनुरन मुथुसामी और मार्को जानसेन का अहम योगदान रहा।

Advertisement

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

Advertisement

मार्करम (38) पहले दिन के पहले सेशन की अंतिम गेंद पर आउट हुए। अगले सेशन की शुरुआत में ही साउथ अफ्रीका ने इसी स्कोर पर रिकेल्टन (35) का विकेट भी गंवा दिया।

यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़कर टीम को संभाला। पहले दिन के तीसरे सेशन में बावुमा (41) का विकेट गिरा। इसी सेशन में टीम ने कुल 4 विकेट गंवा दिए।

सेनुरन मुथुसामी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने काइल वेरेन के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वेरेन टीम के खाते में 45 रन जोड़कर आउट हुए।

मुथुसामी ने मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़ते हुए टीम को 400 के पार पहुंचा दिया।

Advertisement

मुथुसामी ने 206 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों के साथ 109 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का उनका पहला शतक था। वहीं, मार्को जानसेन महज 7 रन से अपना पहला शतक चूक गए। मार्को जानसेन ने 91 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 93 रन बनाए।

मुथुसामी ने मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़ते हुए टीम को 400 के पार पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 30 रन से गंवा चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत इस मुकाबले में भारत की कमान संभाल रहे हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार