First Test Match Between India: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पकड़ बना रखी है। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक बगैर कोई विकेट गंवाए 9 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका से 480 रन पीछे है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। सलामी जोड़ी ने मेहमान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

Advertisement

पहले दिन के पहले सेशन की अंतिम गेंद पर मार्करम 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले सेशन की शुरुआत में ही रिकेल्टन (35) भी अपना विकेट गंवा बैठे।

यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़ते हुए पारी को संभाला। मुकाबले के तीसरे सेशन में बावुमा 41 रन बनाकर आउट हुए। इसी सेशन में टीम ने स्टब्स (49) के साथ कुल 4 विकेट गंवा दिए।

साउथ अफ्रीकी टीम ने 246 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे। यहां से सेनुरन मुथुसामी ने काइल वेरेन के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। वेरेन 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद मुथुसामी ने मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मुथुसामी ने 206 गेंदों में 2 छक्कों और 10 चौकों के साथ 109 रन बनाए, जबकि जानसेन ने 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेली।

Advertisement

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट निकाले, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

इसके बाद मुथुसामी ने मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मुथुसामी ने 206 गेंदों में 2 छक्कों और 10 चौकों के साथ 109 रन बनाए, जबकि जानसेन ने 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज के पहले मैच को 30 रन से अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया की कोशिश गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करने की है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार