First Test Match Between India: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत के बाद पहले दिन के अंत तक 6 विकेट गंवा दिए हैं। मेहमान टीम ने 81.5 ओवरों के खेल तक 247 रन बना लिए हैं।

Advertisement

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। सलामी जोड़ी के रूप में एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया।

Advertisement

इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। पहले सेशन की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को बोल्ड किया। मार्करम 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे सेशन की तीसरी गेंद पर रिकेल्टन (35) भी पवेलियन लौट गए।

यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला। बावुमा 92 गेंदों मे 41 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे, जबकि स्टब्स ने 4 चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीकी टीम 201 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से टोनी डी जोरजी ने सेनुरन मुथुसामी के साथ छठे विकेट के लिए 45 रन जुटाते हुए टीम को 250 के पास पहुंचाया।

पहले दिन की समाप्ति तक भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट निकाले हैं।

Advertisement

शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है। पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऐसे दूसरे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने भारत की टेस्ट कमान संभाली है।

पहले दिन की समाप्ति तक भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट निकाले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 30 रन से गंवा बैठी थी। ऐसे में भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 ड्रॉ करवाना चाहेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार