भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदते हुए रिकॉर्ड 8वीं बार विमेंस एशिया कप के खिताब को अपने नाम किया। भारतीय टीम से मिले 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमटी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने खासतौर पर शेफाली वर्मा के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की।

Advertisement

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हम जानते हैं कि वे (श्रीलंका) एक बेहतरीन टीम हैं। मगर हमने अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से खेला। हमने अपने लिए ऊंचे स्टैंडर्ड तय किए हैं और हम उन्हें बनाए रखना चाहते थे। मैं टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। ओपनर्स ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया। शेफाली और स्मृति ने जिस तरह से बैटिंग की, वह शानदार था। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि शेफाली जैसी खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली।"

भारतीय टीम के कोच अमोल मजूमदार ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, "सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ पर बहुत गर्व है। आज पिच बहुत शानदार थी और हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारी बैटिंग बहुत मजबूत थी। हमने बहुत अच्छी शुरुआत की। अगर आप पिछले दो हफ्तों को देखें, तो पिच थोड़ी धीमी रही है और काफी टर्न भी हुआ है। इसलिए बड़ा स्कोर बनाना और उसे डिफेंड करना बड़ी बात है। हमारे पास तीन अच्छे स्पिनर थे, तो यही हमारी रणनीति थी।"

शेफाली और मंधाना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "शेफाली का अपना स्टाइल है, उनमें पावर है, वह विरोधी टीम को बैकफ़ुट पर धकेल देती हैं। स्मृति में भी वह हुनर ​​है, वे एक-दूसरे का बहुत अच्छा साथ देती हैं। हमने दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ हुई पांच मैचों की सीरीज को याद किया और देखा कि कैसे हमने चमारी अटापट्टू को आउट किया था, जो उनके लिए एक अहम खिलाड़ी हैं। यही प्लान था और खुशी है कि दीप्ति ने इसे बखूबी अंजाम दिया।"

भारतीय टीम के कोच अमोल मजूमदार ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, "सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ पर बहुत गर्व है। आज पिच बहुत शानदार थी और हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारी बैटिंग बहुत मजबूत थी। हमने बहुत अच्छी शुरुआत की। अगर आप पिछले दो हफ्तों को देखें, तो पिच थोड़ी धीमी रही है और काफी टर्न भी हुआ है। इसलिए बड़ा स्कोर बनाना और उसे डिफेंड करना बड़ी बात है। हमारे पास तीन अच्छे स्पिनर थे, तो यही हमारी रणनीति थी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जी कमलिनी ने टीम के चैंपियन बनने के बाद कहा, "यह एक अलग ही एहसास है। मुझे अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। मैं 18 साल की लड़की हूं। यहां कई सीनियर खिलाड़ी हैं। मैंने उनसे मानसिक तौर पर बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि सीनियर खिलाड़ियों की सोच यह होती है कि चाहे वे 100 रन पर आउट हों या 0 पर, उनकी सोच एक जैसी ही रहती है, मैंने उनसे यही सीखा है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार