Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में मिली 9वीं हार से एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या खासा निराश नजर आए। हार्दिक ने माना कि पावरप्ले में अधिक विकेट गंवाना टीम को महंगा पड़ा।

Advertisement

मैच के बाद कप्तान हार्दिक ने कहा, "हां, मेरा मतलब है कि मैच काफी मजेदार था। एक बल्लेबाजी ग्रुप के तौर पर हमने 20 रन कम बनाए। मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए, लेकिन अगर तिलक और मैं ज्यादा देर तक टिके रहते और हमने कुछ और साझेदारियां करके 15 से 20 रन और बनाए होते, तो मुझे लगता है कि हमारे पास अच्छा मौका होता।"

Advertisement

पिच को लेकर कप्तान हार्दिक ने कहा, "सच कहूं तो मुझे इस तरह के विकेट पर खेलने में कोई दिक्कत नहीं है, जहां गेंदबाजों के पास करने के लिए कुछ होता है। मुझे लगता है कि आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा काफी बढ़ता जा रहा है। गेंदबाज खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इस मुकाबले में गेंदबाजों को भी विकेट से मदद मिल रही थी, जिसके चलते वे अच्छी गेंदबाजी कर सके।"

मैच के बाद कप्तान हार्दिक ने कहा, "हां, मेरा मतलब है कि मैच काफी मजेदार था। एक बल्लेबाजी ग्रुप के तौर पर हमने 20 रन कम बनाए। मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए, लेकिन अगर तिलक और मैं ज्यादा देर तक टिके रहते और हमने कुछ और साझेदारियां करके 15 से 20 रन और बनाए होते, तो मुझे लगता है कि हमारे पास अच्छा मौका होता।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हार्दिक की कप्तानी में एमआई का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में काफी निराशाजनक रहा है। टीम इस सीजन अब तक खेले 13 मुकाबलों में सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी है, जबकि 9 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। एमआई इस सीजन का अपना आखिरी लीग मुकाबला 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में खेलेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार