टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। हरभजन सिंह ने फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। भज्जी ने कहा कि टीम अगर अपना बेस्ट प्रदर्शन करेगी, तो उन्हें चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
हरभजन ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को चैंपियन की तरह ही खेल दिखाना होगा। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक शांतिप्रिय गोयल ने अहमदाबाद में 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करे। उन्होंने कहा कि रविवार को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्व कप को जीतकर देश की सभी महिलाओं को 'महिला दिवस' के मौके पर नायाब तोहफा देगी।
यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है। उन्होंने फाइनल मैच में टॉस का रोल काफी अहम बताया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि फाइनल में जीत के लिए बल्लेबाजों के साथ-साथ भारतीय गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
टीम इंडिया ने कुल चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाया है। अहमदाबाद में सूर्या की सेना के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। टी20 विश्व कप में आज तक कोई भी टीम लगातार अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी है। इसके साथ ही घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए किसी भी देश ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है।
यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है। उन्होंने फाइनल मैच में टॉस का रोल काफी अहम बताया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि फाइनल में जीत के लिए बल्लेबाजों के साथ-साथ भारतीय गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से रौंदा था। प्रोटियाज टीम से मिले 170 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने महज एक विकेट खोकर 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था। फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि टिम सीफर्ट ने 58 रनों का योगदान दिया था। न्यूजीलैंड ने इससे पहले टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, जहां टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।