Indian Premier League: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम के कभी हार न मानने वाले रवैये की तारीफ की है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मिली जीत के बाद पोंटिंग ने कहा कि टीम ने शानदार वापसी करते हुए बुरे जाते हुए दिन को भी अच्छे दिन में बदल दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी की भी प्रशंसा की।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक समय पर छह ओवर के पावरप्ले में ही बिना कोई विकेट गंवाए 105 रन बना चुकी थी और काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि, इसके बाद पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और एसआरएच को 219 के स्कोर तक रोका। वहीं, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.2 ओवर में 99 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से जीत दिलाई।

Advertisement

पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी के 'ड्रेसिंग रूम डायरीज' एपिसोड के दौरान कहा, "हम इस टीम के बारे में हमेशा यही बात करते हैं कि हमें हराना कितना मुश्किल होगा। जब हम पीछे होते हैं तो हम तब तक लड़ने का तरीका ढूंढते हैं जब तक हम मैच में वापस नहीं आ जाते। हमने जो एक बुरा दिन लग रहा था उसे सच में एक सकारात्मक दिन में बदल दिया।"

पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा शशांक सिंह से गेंदबाजी कराने के फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा, "शशांक से गेंदबाजी करवाना, बॉल की पेस कम करना और गेंद को कम हवा देने की कोशिश करना, कप्तान का सच में एक हिम्मत वाला फैसला था। मुझे बाकी मैच में हमने जो कुछ भी किया, उसमें कोई कमी नहीं दिख रही। यह एक जबरदस्त वापसी थी।"

पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी के 'ड्रेसिंग रूम डायरीज' एपिसोड के दौरान कहा, "हम इस टीम के बारे में हमेशा यही बात करते हैं कि हमें हराना कितना मुश्किल होगा। जब हम पीछे होते हैं तो हम तब तक लड़ने का तरीका ढूंढते हैं जब तक हम मैच में वापस नहीं आ जाते। हमने जो एक बुरा दिन लग रहा था उसे सच में एक सकारात्मक दिन में बदल दिया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

प्रियांश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया। प्रियांश-प्रभसिमरन की साझेदारी ने पंजाब किंग्स की जीत की नींव रखी, जिसके दम पर पंजाब किंग्स ने एसआरएच के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया। एसआरएच से मिले 220 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 18.5 ओवर में चेज किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार