विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेटर राधा यादव को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की उपस्थिति में पोयसर जिमखाना में सम्मानित किया गया। वहीं, अमरावती में श्री चरणी और पूर्व कप्तान मिताली राज ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की।

Advertisement

सम्मान समारोह में राधा यादव ने कहा, "इस आयोजन के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं इसके लिए आपको तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। सभी लड़कियों को वह करने दें, जो वे करना चाहती हैं। उन्हें पूरा सपोर्ट कीजिए।"

Advertisement

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने बताया, "राधा मेरे घर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर रहती हैं। राधा के पिता ने साल 1992 में मेरे पहले चुनाव में मेरा समर्थन किया था। अब राधा को इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करते देखकर, मुझे उनके परिवार से भी ज्यादा खुशी हो रही है।"

दूसरी ओर, अमरावती में भारतीय क्रिकेटर श्री चरणी और पूर्व कप्तान मिताली राज ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्य के मानव संसाधन विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश से मुलाकात की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री चरणी को भारत की महिला विश्व कप जीत पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने श्री चरणी से कहा कि महिला विश्व कप जीतकर उन्होंने भारतीय महिलाओं की शक्ति का परिचय दिया है। वह महिला एथलीट्स के लिए एक आदर्श बन गई हैं।

मुख्यमंत्री नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर श्री चरणी और पूर्व कप्तान मिताली राज के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "भारत को विजेता बनाने वालीं स्पिनर के साथ सेल्फी।"

Advertisement

नारा लोकेश ने 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय महिला क्रिकेट स्टार श्री चरणी और पूर्व कप्तान मिताली राज का अमरावती स्थित हमारे आवास पर स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

मुख्यमंत्री नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर श्री चरणी और पूर्व कप्तान मिताली राज के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "भारत को विजेता बनाने वालीं स्पिनर के साथ सेल्फी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने नवी मुंबई में 7 नवंबर को खेले गए खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर सिमट गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार