SRH VS MI: ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने पॉवरप्ले में घातक गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को ऐसा बैकफुट पर धकेला कि टीम संभल नहीं पाई और मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में बुधवार को 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

Advertisement

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया। बोल्ट ने ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा जबकि चाहर ने ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी को आउट कर हैदराबाद का स्कोर 41 ओवर में चार विकेट पर 13 रन कर दिया। ट्रेविस हेड का खाता नहीं खुला जबकि अभिषेक शर्मा आठ, ईशान किशन एक और नीतीश दो रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के रूप में 35 के स्कोर पर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने इसके बाद शानदार पारी खेलते हुए हैदराबाद को संभालने का काम शुरू किया। क्लासेन ने अभिनव मनोहर के साथ छठे विकेट के लिए 99 रन की बड़ी साझेदारी की। क्लासेन को जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया।

अभिनव आखिरी ओवर में आउट हुए। अभिनव को आउट करने के बाद बोल्ट ने आखिरी गेंद पर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को भी निपटाकर अपने चार विकेट पूरे किये। बोल्ट ने शीर्ष क्रम में दो और आखिर में दो विकेट निकालकर चार ओवर में 26 रन पर चार विकेट लिए। चाहर ने चार ओवर में 12 रन पर दो विकेट निकाले जबकि हार्दिक और बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।

अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के रूप में 35 के स्कोर पर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने इसके बाद शानदार पारी खेलते हुए हैदराबाद को संभालने का काम शुरू किया। क्लासेन ने अभिनव मनोहर के साथ छठे विकेट के लिए 99 रन की बड़ी साझेदारी की। क्लासेन को जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार