राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले से पहले आरआर के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि उनकी टीम जिस तरह से बनी है, उस पर उन्हें काफी गर्व है।

Advertisement

सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स की मजबूती को लेकर कहा, "टीम की ताकत की बात करें तो, इस साल टीम में काफी गहराई है। मुझे लगता है कि पिछले साल जब सीजन खत्म होने वाला था, तभी हमने शेष विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी भर लिए थे। हमारा ड्राफ्ट बहुत अच्छा रहा। टीम जिस तरह से बनी है, उस पर मुझे बहुत-बहुत गर्व है। ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम इस साल कम से कम प्लेऑफ तक न पहुंच पाएं।"

Advertisement

जोफ्रा आर्चर अक्सर चोट से जूझते नजर आए हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एशेज सीरीज के दौरान जोफ्रा आर्चर के बाएं पैर में खिंचाव आया था। आईपीएल 2023 में आर्चर सिर्फ 5 ही मैच खेल सके थे। अपनी फिटनेस को लेकर आर्चर ने कहा, "उम्मीद है कि मैं बाकी मुकाबलों के लिए फिट रह पाऊंगा, क्योंकि मैं इस साल सभी मैच खेलना चाहता हूं।"

सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स की मजबूती को लेकर कहा, "टीम की ताकत की बात करें तो, इस साल टीम में काफी गहराई है। मुझे लगता है कि पिछले साल जब सीजन खत्म होने वाला था, तभी हमने शेष विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी भर लिए थे। हमारा ड्राफ्ट बहुत अच्छा रहा। टीम जिस तरह से बनी है, उस पर मुझे बहुत-बहुत गर्व है। ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम इस साल कम से कम प्लेऑफ तक न पहुंच पाएं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाल चुके संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। आर्चर अपनी टीम के पूर्व कप्तान सैमसन के साथ मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 मुकाबले खेले, जिसमें 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए। वह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार