Lucknow Super Giants: प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच 182 रन की साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रविवार को आईपीएल 2026 के 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध 54 रन से जीत दर्ज की। कप्तान अय्यर ने खुलासा किया है कि वह प्रियांश और कोनोली को यह नहीं बताते कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है।

Advertisement

जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बल्लेबाजों ने असाधारण खेल दिखाया और कुछ शॉट्स तो हैरान कर देने वाले थे। उन्होंने कहा कि ऐसे शॉट खेलने के लिए काफी साहस और संयम की जरूरत होती है।

Advertisement

अय्यर ने बताया कि वह कूपर और प्रियांश आर्य से मजाक में बात कर रहे थे कि इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के कौन लगाएगा, और दोनों खिलाड़ी इस चुनौती के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी कूपर और प्रियांश से बात कर रहा था, हम एक-दूसरे को चुनौती दे रहे थे कि इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के कौन मारेगा, वे इसके लिए तैयार हैं। जब आप उन्हें बस उनके हिसाब से खेलने देते हैं, उन्हें मैदान पर जाकर खुद को खुलकर जाहिर करने देते हैं, तो वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मैं उन्हें यह नहीं बताता कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है। उनका अपना एक तय रूटीन और तरीका है। रिकी (पोंटिंग) मैच से पहले उनसे बात करते हैं और मैं भी अपनी राय दे देता हूं, बस इतना ही।"

बॉलिंग यूनिट पर अय्यर ने कहा कि टीम के ज्यादातर गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं और उनका प्रदर्शन खुद सब कुछ बयां करता है। उनके अनुसार सफलता का राज सिर्फ सही निष्पादन है। कप्तान का कहना है कि जब भी टीम विकेट को देखकर अपनी योजना बनाती है, तो उससे खिलाड़ियों को काफी आत्मविश्वास और संतोष मिलता है।

रविवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर 254 रन बना दिए। इस टीम ने महज 3 के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह (0) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद प्रियांश आर्य ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर की ओर ला दिया।

बॉलिंग यूनिट पर अय्यर ने कहा कि टीम के ज्यादातर गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं और उनका प्रदर्शन खुद सब कुछ बयां करता है। उनके अनुसार सफलता का राज सिर्फ सही निष्पादन है। कप्तान का कहना है कि जब भी टीम विकेट को देखकर अपनी योजना बनाती है, तो उससे खिलाड़ियों को काफी आत्मविश्वास और संतोष मिलता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर सिर्फ 200 रन बना सकी। इस पारी में कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जबकि एडेन मार्करम ने 42 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, मिचेल मार्श ने 40 रन जुटाए। विपक्षी खेमे से मार्को जानसेन ने 2 सफलताएं हासिल कीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार