ICC T20 World Cup: हार्दिक पंड्या ने नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में 28 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

मैच जीतने के बाद पंड्या ने कहा, "मैं बस खेल का लुत्फ उठा रहा हूं। तैयारी के लिए पिछले कुछ महीने काफी अच्छे रहे, जिससे लय पकड़ने और शरीर को सही करने का मौका मिला। अब तक सब कुछ बढ़िया चल रहा है।"

Advertisement

अपनी बल्लेबाजों को लेकर पंड्या ने कहा, "एक ऑलराउंडर के तौर पर मुझे हमेशा अपनी बल्लेबाजी पर गर्व रहा है। जब भी मौका मिलता है, मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि दोनों स्किल्स सही तरीके से मैनेज हों। मैंने पहले भी कहा है कि बल्लेबाजी हमेशा मेरे दिल के करीब रही है, और जब वो चल जाती है, तो सोने पर सुहागा जैसा होता है।"

अपनी फिटनेस को लेकर पंड्या ने कहा, "मेरा शरीर शानदार महसूस कर रहा है। मैंने हमेशा कहा है कि इसके पीछे बहुत मेहनत लगती है, जिसे मैं एंजॉय करता हूं। देश के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात रही है और मेरी पहली प्राथमिकता भी। इसके लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जो मैं करता हूं। कभी-कभी तो मैं खुद को एक तरह के आर्मी कैंप में डाल देता हूं, जहां सुबह-शाम सेशंस होते हैं। बड़ी सीरीज या टूर्नामेंट से पहले मैं खुद को लगभग एक महीने का समय देता हूं। इस बीच अच्छा खाना, अच्छी नींद और सही आदतों पर फोकस करता हूं।"

अपनी बल्लेबाजों को लेकर पंड्या ने कहा, "एक ऑलराउंडर के तौर पर मुझे हमेशा अपनी बल्लेबाजी पर गर्व रहा है। जब भी मौका मिलता है, मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि दोनों स्किल्स सही तरीके से मैनेज हों। मैंने पहले भी कहा है कि बल्लेबाजी हमेशा मेरे दिल के करीब रही है, और जब वो चल जाती है, तो सोने पर सुहागा जैसा होता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने ईशान किशन (61) और हार्दिक पंड्या (52) की शानदार पारियों के दम पर 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में नामीबियाई टीम 18.2 ओवरों में 116 रन पर सिमट गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार