ICC U19 Men: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में पांच रन से हराकर आईसीसी अंडर19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2024 में चौथे सेमीफाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाई।

Advertisement

सुपर सिक्स के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को शनिवार को 5 रन से हराकर अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Advertisement

पाकिस्तान को 40.4 ओवर में 155 रन पर आउट करने के बाद बांग्लादेश की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। टीम पाकिस्तान के खिलाफ 35.5 ओवर में 150 रन पर सिमट गई और पांच रन से मैच और सेमीफाइनल की टिकट हार गई।

इस करो मरो मैच मुकाबले में पाकिस्तान ने अंतिम क्षणों में मैच का पासा पलटा। हालांकि, उसके लिए पाकिस्तान को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 155 रन पर ढेर कर चौंकाया जरूर लेकिन बाद में पाकिस्तान ने बेहतरीन गेंदबाजी कर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान के उबैद शाह को 44 रन देकर 5 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि अली रजा ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान को नॉकआउट में पहुंचाया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार