T20I Match: भारत ने होबार्ट के बैलेरीव ओवल में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को होबार्ट में पहली बार टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010 से अब तक इस मैदान पर कुल 6 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते। भारत ही ऐसी पहली टीम है, जिसने उसे यहां टी20 मैच में शिकस्त दी। यह होबार्ट में भारत का पहला टी20 मैच था।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम डेविड ने 38 गेंदों में 74 रन की पारी खेली, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 39 गेंदों में 64 रन बनाए। इनके अलावा, मैथ्यू शॉर्ट ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट निकाले। एक विकेट शिवम दुबे के हाथ लगा।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 18.3 ओवरों में जीत दर्ज की। मेहमान टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 3.3 ओवरों में 33 रन की साझेदारी की। अभिषेक 25, जबकि गिल 15 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय टीम ने 145 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से वाशिंगटन सुंदर ने जितेश शर्मा के साथ 43 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। वाशिंगटन 23 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जितेश ने 13 गेंदों में 22 रन की नाबाद पारी खेली।

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 18.3 ओवरों में जीत दर्ज की। मेहमान टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 3.3 ओवरों में 33 रन की साझेदारी की। अभिषेक 25, जबकि गिल 15 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच 4 विकेट से अपने नाम किया। सीरीज का चौथा मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। अंतिम मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में आयोजित होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार