एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच खेला जाना है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम फील्ड पर आमने-सामने है। भारत में इस मैच को लेकर विरोध हो रहा है। यशस्वी जायसवाल के बचपन के कोच ज्वाला सिंह का कहना है कि एशिया कप में भारतीय टीम को और पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय दबाव की वजह से खेलना पड़ रहा है।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए ज्वाला सिंह ने कहा, "पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से मैच चर्चा में है। पहले बीसीसीआई इस मैच को लेकर असमंजस में थी। लेकिन, यह एशिया कप है और दूसरी टीमें भी टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव की वजह से यह मैच हो रहा है। एक भारतीय होने के नाते मैं इस मैच का समर्थन नहीं करूंगा, लेकिन एक क्रिकेट प्रेमी होने के नाते अगर बीसीसीआई ने इस मैच को कराने का निर्णय लिया है, तो मैं इसका स्वागत करूंगा।"

Advertisement

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच खेला जाना है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम फील्ड पर आमने-सामने है। भारत में इस मैच को लेकर विरोध हो रहा है। यशस्वी जायसवाल के बचपन के कोच ज्वाला सिंह का कहना है कि एशिया कप में भारतीय टीम को और पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय दबाव की वजह से खेलना पड़ रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर (रविवार) को मैच होने वाला है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का संबंध रखने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद भारत-पाकिस्तान मैच की स्वीकृति सरकार ने एशिया कप को वैश्विक टूर्नामेंट बताते हुए दी है। सरकार के इस फैसले के विरोध हो रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार