New Delhi: अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज रविवार को भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में बगैर खाता खोले आउट हुए। इसी के साथ गुरबाज इस फॉर्मेट में बतौर ओपनर (फुल मेंबर नेशन) सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

गुरबाज मुकाबले की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने, जिनका कैच अभिषेक शर्मा ने लपका। यह बतौर ओपनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रहमानुल्लाह गुरबाज का 11वां शून्य था। इस अनचाही फेहरिस्त में पॉल स्टर्लिंग (14) शीर्ष पर हैं, जबकि रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक (10) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। तिलकरत्ने दिलशान और सौम्य सरकार (9) चौथे और पाथुम निसांका (8) पांचवें पायदान पर हैं।

मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मुकाबले में 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया गया है।

Advertisement

अय्यर की कप्तानी में भारत ने आयरलैंड दौरे पर 0-2 से टी20 सीरीज गंवाई थी। इसके बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। अय्यर कप्तान के तौर पर पहली बार भारतीय सरजमीं पर टी20 सीरीज खेल रहे हैं, जिसमें उनके पास 'क्लीन स्वीप' का शानदार मौका है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती के साथ इस मैच में उतरी है।

अय्यर की कप्तानी में भारत ने आयरलैंड दौरे पर 0-2 से टी20 सीरीज गंवाई थी। इसके बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। अय्यर कप्तान के तौर पर पहली बार भारतीय सरजमीं पर टी20 सीरीज खेल रहे हैं, जिसमें उनके पास 'क्लीन स्वीप' का शानदार मौका है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के शेष मुकाबले 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाने हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार